South East Central Railway Mazdoor Congress (SECRMC) द्वारा कोचिंग डिपो में संयुक्त सर्वे
मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़
रेल कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं एवं लंबे समय से लंबित ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु South East Central Railway Mazdoor Congress (SECRMC) के निर्देश पर दिनांक 20.02.2026 को कोचिंग डिपो में एकल मान्यता प्राप्त संगठन के नेतृत्व में संयुक्त सर्वे संचालित किया गया।
इस संयुक्त सर्वे में मंडल उप मुखिया (A’DRM-2), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Sr. DME/Co), Sr. CDO, इलेक्ट्रिकल अधिकारी, ADEN सहित यूनियन के पदाधिकारी विजय अग्निहोत्री (DC/SECRMC), डी.डी. महेश (केंद्रीय पदाधिकारी) एवं शाखा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संयुक्त सर्वे के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दे:
एक्जामिनेशन पीट लाइन में लगे टाई बार की समस्या।
पीट की नियमित सफाई एवं जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान।
कोचिंग डिपो के शौचालयों की सफाई एवं पुनर्निर्माण।
कोचिंग डिपो के नागपुर छोर पर कर्मचारी रेस्ट रूम एवं शौचालय की व्यवस्था।
मोटरसाइकिल स्टैंड की समुचित व्यवस्था।
एक्जामिनेशन पीट लाइन में प्रतिदिन फॉगिंग की व्यवस्था।
बायो टॉयलेट खोलने का समय निर्धारित करना।
एक्जामिनेशन पीट नंबर 4 की लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करना।
स्टाफ कैंटीन का पुनर्निर्माण एवं लंबित मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना।
स्टाफ रूम में नए फर्नीचर की व्यवस्था।
संगठन द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों की जमीनी समस्याओं से सीधे अवगत कराया गया। प्रशासन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
SECRMC ने स्पष्ट किया है कि यह पहल केवल सर्वे तक सीमित नहीं रहेगी। संगठन रेल कर्मचारियों के हित में लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान तक सतत प्रयासरत रहेगा। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
रेल कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता हेतु SECRMC निरंतर संघर्षरत है और भविष्य में भी कर्मचारियों की आवाज को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाता रहेगा।



