Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशतेज राम कौशल को फिर से दरंग अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष...

तेज राम कौशल को फिर से दरंग अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेवारी | 

ठाकुर दास भारती मंडी | ज़िला मंडी अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस का जनरल हाउस मंडी के गांधी भवन में सम्पन्न हुआ | बैठक में जिला भर के अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस  के कार्यक्रताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया ने की | बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सचिव व प्रभारी करमबीर बौद्ध भी उपस्तिथ रहे | 

बैठक में ज़िला व ब्लॉक अध्यक्ष के चयन बारे भी चर्चा की गई जिसमें सर्वसममती से दरंग विधानसभा की कमान पुनः तेज राम कौशल को दी गई  | ज्ञात हो की संघठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस देश में अपने जर्जर पड़े संघठन को चुस्त दुरुस्त करने में जूट गई है जिसके तहत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,और सेवा दल आदि में नियुक्तियों का दौर जारी है पार्टी सभी फ्रंटल संगठनों को एक बार फिर से सक्रिय किया जा रहा है जो मैदान में पार्टी के लिए संघर्ष कर रहा है ऐसे कार्यकर्ता को पार्टी मौका दे रही है | वर्तमान में इन नियुक्तियों को भी इसी कर्म में देखा जा रहा है 

वही तेज राम कौशल की ताज़पोषी पर स्नोर कांग्रेस में  पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तेज राम कौशल को बधाई देने का कर्म जारी है | 

पीतांबर राणा, बलि राम,नरेश कुमार,गौरव, कमल चौहान,सुशीला, लच्छी राम, अंजू देवी,शांता देवी, मंगली देवी, पूर्ण चंद,छाँगा राम, जय राम आदि ने तेज राम को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाई दी | 

इस बाबत तेज राम कौशल से बात की गई तो तेज राम कौशल ने कहा की पार्टी और संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी वह निष्ठांआपूर्वक पार्टी का कार्य करेंगे और दरंग में अनुसूचित जाति के संगठन को और मज़बूत करेंगे उन्होंने कहा की वह शीघ्र ही पूरी विधानसभा के बूथ पर पहूंचकर लोगों को पार्टी और संघटन के साथ जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे 

तेज राम कौशल ने अपनी ताज़पोसी पर के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, प्रभारी कर्मबीर बौद्ध का आभार प्रकट किया है साथ ही सभी सम्मानित कार्यकताओं का भी धन्यवाद किया है जो उनके साथ रहे है 

 इस मौके पर जिला मंडी अनुसूचित जाति के विभिन्न पदों पर रहे पदाधिकारीयों ने भाग लिया जिसमें नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान,चमन राही, राजेंद्र मोहन,ब्रह्म दास, शिवानी चौहान, शकुंतला कश्यप,नरोत्तम राम,संजय शिरोली,सिद्धू राम भारद्वाज,यदोपति,चंद्रवीर कागर,खूवे राम चौहान,दौलत राम,तुलेराम,ओमप्रकाश आदि पदाधिकारी ने भाग लिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments