याद-ए-लता स्वरांजली कार्यक्रम 13 फरवरी को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई छत्तीसगढ़
भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पंजीयन क्र. 6976) एवं रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को संध्या 6:00 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में भारत रत्न, स्वर कोकिला स्व. सुश्री लता मंगेशकर की स्मृति में “याद-ए-लता स्वरांजली” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लता युगल किशोर उर्वशा, ज्वाइंट कलेक्टर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) होंगी। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्रीमती अलका बाघमार, महापौर, दुर्ग नगर निगम; नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए अध्यक्ष एवं सेफ्टी चेयरमैन; भूपेन्द्र कुलदीप, रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग; श्रीमती मंजू अरूण वोरा, श्रीमती श्वेता धीरज बाकलीवाल तथा श्रीमती रिचा राकेश सेन उपस्थित रहेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती छवि निगम (एक्टिंग प्रेसिडेंट इंचार्ज, भिलाई महिला समाज), श्रीमती पूनम कुमार (वाइस प्रेसिडेंट), श्रीमती केका सरकार (वाइस प्रेसिडेंट), श्रीमती स्मिता भास्कर (वाइस प्रेसिडेंट), श्रीमती आभा कुमार (वाइस प्रेसिडेंट), श्रीमती सोनाली रथ (सेक्रेटरी), श्रीमती दीपान्विता पॉल (ज्वाइंट सेक्रेटरी), श्रीमती शिखा जैन (ट्रेजरर) एवं श्रीमती रीता तिवारी (ज्वाइंट ट्रेजरर), भिलाई महिला समाज की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद करेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं रूप रागिनी म्यूजिक एकेडेमी की डायरेक्टर सुश्री रूपाली साखरे ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लाइव संगीत संध्या का आनंद लेने तथा स्व. लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मधुर संगीत की यह संध्या श्रोताओं को तनावमुक्त करने के साथ भावनात्मक रूप से समृद्ध करेगी।


