Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized128 वीं माता रमाई जयंती समारोह 07/02/2026 को भव्य आयोजन बटमारा में...

128 वीं माता रमाई जयंती समारोह 07/02/2026 को भव्य आयोजन बटमारा में संपन्न होगा

मूकनायक समाचार/ सत्यशील गोंडाने(बालाघाट)

वारासिवनी -/बटरमारा ।डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की धर्मपत्नी, त्याग, संघर्ष और मातृत्व की प्रतिमूर्ति माता रमाई आंबेडकर की 128वीं जयंती के पावन अवसर पर माता रमाई जयंती समारोह 2026 का आयोजन ग्राम बटमारा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक एवं बौद्ध अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह समारोह दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7.00 बजे से पूजा-वंदना एवं जयंती समारोह के साथ की जाएगी, वहीं शाम 8.00 बजे से मैत्रीभोज का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम स्थल आमगंधसुत्त बुद्ध विहार, बटमारा, जिला बालाघाट (म.प्र.) निर्धारित किया गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मा. एडवोकेट राजपाल उइके (सामाजिक चिंतक, बालाघाट) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
मा. सुरेन्द्र डोंगरे (सामाजिक कार्यकर्ता, बालाघाट) द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम की विशेष कड़ी के रूप में महापुरुषों के जीवन पर आधारित शानदार प्रस्तुति का आयोजन किया गया है, जिसमें रात्रि 9.00 बजे से
जीतू सी. एन. बौद्ध (धम्म प्रचारक एवं मिशन गायक, वारासिवनी, जिला बालाघाट, म.प्र.) अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि माता रमाई आंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में भी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का संबल बनकर न केवल परिवार बल्कि पूरे बहुजन समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, सहनशीलता और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। इसी उद्देश्य से यह जयंती समारोह सामाजिक चेतना, समता, बंधुत्व और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का आयोजन तीन दिवसीय मेला समिति, बटमारा द्वारा किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के समस्त सामाजिक संगठनों, बुद्ध धम्म अनुयायियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए आग्रह किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments