मूकनायक/नरेश जाटव कैलादेवी/करौली/राजस्थान।
करौली राजस्थान 04 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 05 फरवरी को तहसील करौली के महोली (राजीव गांधी सेवा केन्द्र), ग्राम चैनपुर बर्रिया, सैमरदा, काशीपुरा तथा 06 फरवरी को रघुवंशी (राजीव गांधी सेवा केन्द्र), ग्राम परीता, सायपुर, जहांगीरपुर में। 05 फरवरी मंडावरा (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम ढहरा, क्यारदा खुर्द, सिकरौदा मीना, झारेडा, 06 फरवरी को मोठियापुरा (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम पालनपुर, कोटरी, खरैटा पर, तहसील सूरौठ पर 05 फरवरी को शेरपुर (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम चिनायटा, जगर-ए, जगर-बी, 06 फरवरी को ढिंढोरा (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम हुक्मीखेड़ा, धंधावली, खेड़ीहैवत में, तहसील श्रीमहावीरजी में 05 फरवरी को अकबरपुर (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम नौरंगाबाद, गांवड़ी, नंगलामीना व चांदनगांव, 06 फरवरी को पटौंदा (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम दानालपुर, सनेट में, तहसील सपोटरा में 05 फरवरी को जीरोता, 06 फरवरी को अमरगढ़ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, तहसील नादौती में 05 फरवरी को शहर व 06 फरवरी को कैमला के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, तहसील टोडाभीम में 05 फरवरी को भोपुर, 06 फरवरी को करीरी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि को संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

