सोमवार को शिमला में किया जायेगा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक कार्यलय का घेराव
ठाकुर दास भारती | एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के तीसरे दिन आज मंडी के चौहट्टा बाज़ार में सरकार का पुतला जलाया गया उससे पहले शहर में शव यात्रा निकाली गई।जिसका नेतृत्व सीटू ज़िला प्रधान भपेंद्र सिंह महासचिव राजेश शर्मा यूनियन के प्रधान सुमित कुमार महासचिव पंकज कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने किया। सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह और यूनियन के प्रधान सुमित कुमार ने इस अवसर पर सरकार और मेड्सवान कम्पनी द्धारा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन न देने का आरोप लगाया। मीडिया में आंदोलन की अगली रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा गांधी चौक पर मुंह, आंख, कान पर काली पटीयाँ बांधकर प्रदर्शन किया जायेगा और सोमवार को शिमला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबधक निदेशक कार्यालय का घेराव किया जायेगा। सुमित कुमार ने बताया कि 6 फ़रवरी को यूनियन ने स्वस्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और स्वास्थ्य सचिव एमसुधा को शिमला में ज्ञापन सौंपा है | लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।यूनियन नेताओं ने बताया कि वर्ष 2022 में पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल का समझौता मेड्सवान कंपनी से किया है | उसमें मज़दूरों को दिए जा रहे मासिक वेतन में ओवर टाईम और व हाऊस रेंट भी शामिल कर दिया है | और कम्पनी को अदा किया जाने वाला पीएफ़ भी मज़दूरों के वेतन में से ही काटा जाता है।कर्मचारियों को न्यून्तम वेतन 5700/रु ही दिया जा रहा है जो सरकार की दरों के अनुसार 13750/रु मिलना चाहिए और दो गुणाओवरटाइम अलग से देय होता है जिसे कंपनी नहीं दे रही है।जिसके कारण मज़दूरों को पांच दिन की हड़ताल करनी पड़ रही है और यदि जल्दी समाधान नहीं किया गया है जिसके चलते कर्मचारियों को पांच दिन की हड़ताल करनी पड़ी है और अब भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र और तेज़ किया जायेगा।

