सलनी वितरण केन्द्र में रजत उत्सव का भव्य आयोजन
जागरूक उपभोक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मान
मूकनायक/महिपाल सिंह टंडन
सलनी (जिला सक्ती)।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के निर्देशन में दिनांक 02 फरवरी 2026 को विद्युत वितरण केन्द्र सलनी में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रजत उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सलनी वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के विद्युत उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता टंकेश्वर चंद्रा (B.D.C. प्रतिनिधि) ने की। कार्यक्रम का संचालन विभागीय समन्वय के साथ सुव्यवस्थित रूप से किया गया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें दिलीप राज (कनिष्ठ मंत्री, सलनी प्रभार), अजय कुमार चंद्रा (D.E.O.), मनोज कुमार राठौर, मनोज कुमार कर्ष, खोलबहरा संवरा, लाल सिंह सिदार, सुरज कुमार लहरे, पितांबर साहु, संतोष चंद्रा, एकेश्वर चंद्रा, महेश दास, मधुसूदन मरकाम, खगेश्वर टंडन, दिनेश कुमार टंडन एवं गिरधारी चौहान शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जागरूक एवं जिम्मेदार विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित करना तथा शासन की प्रमुख योजनाओं—मोर बिजली एप, पीएम सूर्य घर योजना एवं नियमित विद्युत बिल भुगतान—के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान उन उपभोक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विगत दो वर्षों से बिना किसी बकाया राशि के नियमित रूप से विद्युत देयकों का भुगतान किया है। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उपभोक्ता विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और अन्य उपभोक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने रजत उत्सव आयोजन की सराहना करते हुए विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।


