Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में RSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य...

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में RSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन,युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइटर 11 बनी चैम्पियन

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में RSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन,
युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइटर 11 बनी चैम्पियन

मूकनायक

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए रविदास समाज के युवाओं की सहभागिता से आयोजित RSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन 15 फरवरी 2026 को हुआ। यह टूर्नामेंट 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइटर 11 टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की ओर से ₹33,333/- की नगद राशि एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं लहरी ब्रदर्स टीम ने द्वितीय स्थान हासिल करते हुए ₹15,555/- नगद राशि एवं शील्ड प्राप्त की।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड), इंजीनियर विजय मेहरा (प्रदेश अध्यक्ष, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़), प्रकाश मोहबिया (प्रदेश संरक्षक एवं उद्योगपति) द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेन्द्र लाल चंचल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), खेमराज बाकरे (प्रदेश महासचिव), राधा रवि (प्रदेश अध्यक्ष), कुलेश्वरी बघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), वेणुधर रौतिया (विधि सलाहकार), मदन मोहबे (संगठन सचिव), चंद्रशेखर खरे (संगठन सचिव) एवं तुलसी दौडिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इस राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रकोष्ठ के राहुल राठौर, महेश रविदासिया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। आयोजन की सराहना करते हुए समाजजनों ने आयोजकों का हौसला बढ़ाया तथा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल भावना के प्रति सजग रहने, अनुशासन बनाए रखने और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला रहा, बल्कि समाज के युवाओं में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला भी सिद्ध हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments