मूकनायक/धौलपुर
चन्द्रशेखर मौर्य
सब ब्यूरो चीफ़ धौलपुर
सरमथुरा कस्बे के भीम नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सरमथुरा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जाटव समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर मौर्य रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके संघर्षों और सामाजिक बराबरी के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चंद्रशेखर मौर्य ने कहा कि “संत रविदास जी का जीवन हमें अन्याय, भेदभाव और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज के समाज के लिए और भी अधिक प्रासंगिक हैं।” उन्होंने युवाओं से गुरु रविदास के विचारों को अपनाकर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
अन्य वक्ताओं ने भी संत रविदास जी द्वारा दिए गए मानवता, समानता और भाईचारे के संदेशों को समाज तक पहुँचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर जाटव समाज के कोषाध्यक्ष करन सिंह, पूर्व सरपंच गुड्डी मौर्य, कार्यक्रम के आयोजन कर्ता सरदार हरिमोहन, आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रभारी सरदार सुरेंद्र, पूर्व युवा अध्यक्ष बच्चन सिंह, पूर्व महासचिव जीतू मीना, पूर्व उपाध्यक्ष गौरव, पूर्व आईटी प्रभारी सत्यवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व 56 गाँव के पंच पटेल उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।

