Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट,सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सिरमौर बनी मॉयल एकादश भरवेली

,सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सिरमौर बनी मॉयल एकादश भरवेली

मूकनायक / सत्य शील गोंडाने

बालाघाट मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बालाघाट के स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में स्व पत्रकार सुदेश पौराणिक स्व सुनील बिसेन ओम भारद्वाज मुकेश बढ़ई सुरेन्द्र शुक्ला अनीश खान की स्मृति में आयोजित हीरो सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 फरवरी को श्रमजीवी पत्रकार एकादश एवं मॉयल एकादश भरवेली के मध्य खेल गया।
जिसमें श्रमजीवी पत्रकार एकादश के कप्तान इंद्रजीत भोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया औऱ निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन बनाए।वही जवाबी पारी खलने उतरी भरवेली मायल ने 13 ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट का सिरमौर होने का ख़िताब अपने नाम किया ।

खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका अजय शुक्ला, वैभव गेडाम ने की! बता दे फ़ाइनल मैच के इस मुकाबले में
बतौर अतिथि सांसद भारती पारधी,संजय सिंह कच्छवाहा जिला अध्यक्ष राजपूत समाज,निशांत बिसेन प्रवक्ता भाजपा म. प्र.,कामेश धूमकेती नगर निरीक्षक कोतवाली औऱ शक्ति सिंह कमांडो हॉक फोर्स, मौजूद रहे। क्रिकेट के इस फाइनल मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हुआ वही विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई इस दौरान अतिथि बालाघाट टी आई कामेश धूमकेटी ने विजेता टीम को बधाई दी तो वही उन्होंने उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाया जबकि आयोजन समिति औऱ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत भोज ने विजेता टीम मायला भरवेली के खिलाड़ियों के खेल की प्रसंशा कर जीत के लिए बधाई दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments