बतौर मुख्यातिथि कौशलेन्द्र डिप्टी कमाँडेंट सीआईएसएफ हुए उपस्तिथ |
अजय वर्मा रामपुर बुशैहर | रामपुर बुशैहर के विजय पब्लिक स्कूल सनारसा में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम धाम से मनाया गया | समारोह की अध्यक्षता डिप्टी कमांडेंट झाकड़ी कौशलेन्द्र ने की | मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वल्लित कर की गई स्कूल स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यातिथि का स्वागत टोपी व मफलर पहनाकर किया गया |
विजय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पाजलि वर्मा ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की
प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया की पाठशाला ने अपनी स्थापना से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है |
प्रधानाचार्य पुष्पाजलि वर्मा ने कहा की गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में पाठशाला के छात्र व छात्राओं का 10th की परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत रहा है |
मुख्यातिथि कौशलेन्द्र ने इस अवसर पर पाठशाला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया
कार्यक्रम में मुख्यतिथि महोदय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये साथ ही उन्हें भविष्य के लिए और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुख्यातिथि डिप्टी कमांडेंट कौशलेन्द्र ने छात्र व छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की और साथ ही मोबाईल फ़ोन के इस्तेमाल को भी कम करने की सलाह दी | उन्होंने बच्चों को परीक्षा की तैयारीयों में अपनी भूमिका तय करने की सलाह दी |
इस अवसर पर मुख्यतिथि के साथ अनिल वर्मा,एसएमसी कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र,उपाध्यक्ष ज्योति टेक्टा, सचिव कुलभूषण महाजन,कमेटी सदस्य मीरा देवी, पूजा,पूनम भंडारी,विधना देवी, मेहर सिंह, आदि गणमान्य उपस्तिथ रहे जबकि महिला मंडल में बसाहरा,शरनपुर,शाह,और कोशगर आदि के महिला मंडल सदस्य भी उपस्तिथ रहे |

