







मूकनायक समाचार /सत्यशील गोंडाने( बालाघाट)
सिवनी।लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी व स्टेट कोऑर्डिनेटर मान ,सचिन बौद्ध मध्यप्रदेश बालाघाट रहे, जबकि बालाघाट प्रभारी मान,उमाकांत बंडेवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसपा मान ,लाल सिंह नंदूर ने की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मान ,सचिन बौद्ध (बालाघाट) ने संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने समता, बंधुत्व और मानव गरिमा का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को संत रविदास के संदेशों से प्रेरित बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि मान,उमाकांत बंडेवार ने कहा कि संत रविदास का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है, ताकि शोषित-वंचित वर्ग को अधिकार और सम्मान मिल सके।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष मान ,लाल सिंह नंदूर ने आयोजन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि बसपा सदैव संतों-महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं तथा वक्ताओं ने उनके संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ।

