रायपुर में मूलनिवासी संघ की राष्ट्रव्यापी रैली 14 फरवरी को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
रायपुर छत्तीसगढ़
मूलनिवासी संघ के आह्वान पर दिनांक 14 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के तहत रैली एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम यूजीसी से संबंधित मांगों के समर्थन, ओबीसी जाति जनगणना, तथा अल्पसंख्यक समाज के विरुद्ध हो रही हिंसा पर रोक जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, रैली का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे अग्निशमन कार्यालय, मोतिबाग (सलेम स्कूल के पास) से होगा, जो घड़ी चौक तक निकाली जाएगी। रैली के पश्चात दोपहर 2 बजे घड़ी चौक पर सभा आयोजित की जाएगी, जहां वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे तथा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
मु. डॉ. के. एस. चौहान (वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में
प्रभाकर ग्वाल (पूर्व सीबीआई जज),
मु. विष्णु दत्त बघेल (सामाजिक चिंतक),
मु. जनकलाल ठाकुर (पूर्व विधायक)
उपस्थित रहेंगे।
सभा में एडवोकेट साकिर कुरैशी, मूल. भंजन जंगरे, मूल. सौरा यादव, मूल. श्याममूरत कौशिक, मूल. तुहिन देब एवं मूल. अखिलेश एडगर बतौर वक्ता अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल. अमरजीत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, मूलनिवासी संघ द्वारा की जाएगी।
आयोजन समिति ने एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े सभी अम्बेडकरी संगठनों एवं नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
यह जानकारी मूल. सज्जी जोन, प्रदेश महासचिव, मूलनिवासी संघ एवं मूल. सपना समुंद्रे, जिला अध्यक्ष, मूलनिवासी संघ, रायपुर द्वारा दी गई।


