Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीराजेश पायलट की 81 वीं जयंती मनाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,सेवा...

राजेश पायलट की 81 वीं जयंती मनाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,सेवा कार्य के जरिए किया याद

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली राजस्थान

करौली/लोकप्रिय किसान नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व राजेश पायलट की 81वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्प व माला अर्पित कर उन्हें नमन किया । यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि सपोटरा विधानसभा के गांव रत्तीपुरा में राजेश पायलट की जयंती मनाई गई जिसमें कांग्रेस डाटा एनालिसिस के राष्ट्रीय संयोजक विशाल मीणा खूबपुरा मुख्य अतिथि रहे । मुख्य अतिथि ने कहा कि पायलट किसानों के मसीहा थे। युवाओं को रोजगार, महिला उत्थान व किसानों की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिसे हमें भूला नहीं सकते है। आज हम उनकी जयंती के अवसर पर उनके देश के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हैउन्होंने कहा कि पायलट के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पायलट ने हमेशा देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पायलट के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान दिनेश गुर्जर खाडेपुरा, रामहरि गुर्जर, दिलीप ,सुरेश बैरवा,मलखान राजेंद्र बैरवा , हरि सिंह गुर्जर,सुरेंद्र खूबपुरा,नरेश गुर्जर, विमल गुर्जर खाडेपुरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments