Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराजिम कुंभ मेला 2026 में ‘रेल वन ऐप’ के प्रचार हेतु रायपुर...

राजिम कुंभ मेला 2026 में ‘रेल वन ऐप’ के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का विशेष अभियान

राजिम कुंभ मेला 2026 में ‘रेल वन ऐप’ के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का विशेष अभियान

मूकनायक
दिलीप मैश्राम

रायपुर, छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को रेलवे की आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा ‘रेल वन ऐप’ के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क/हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। इन डेस्कों पर वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, उसके उपयोग तथा ऐप में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
रेल वन ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाओं की जानकारी सहित अनेक महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रियों की यात्रा न केवल अधिक सुगम होती है, बल्कि समय की बचत के साथ यात्रा अनुभव भी बेहतर बनता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपनी यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं परेशानी-मुक्त बनाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments