Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयूजीसी बिल के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम...

यूजीसी बिल के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

यूजीसी बिल के समर्थन में विशाल रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

तखतपुर छत्तीसगढ़

तखतपुर में दिनांक 20 फरवरी, शुक्रवार को यूजीसी (UGC) बिल के समर्थन में SC ST OBC MIN महासंघ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सर्व समाज एवं सरपंच संघ तखतपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली दोपहर 2 बजे बस स्टैंड तखतपुर से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
रैली में SC, ST, OBC, MIN समाज सहित सर्व हिंदू समाज एवं सरपंच संघ के सैकड़ों पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने यूजीसी बिल के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक (SC ST OBC MIN महासंघ छग एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज),
अध्यक्ष श्याम सुंदर कश्यप (सरपंच संघ तखतपुर),
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कौशिक (कुर्मी चेतना मंच),
संरक्षक राम स्वरूप कश्यप (चंदनाहू कुर्मी समाज),
प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव खांडे (सतनाम महासंघ),
ऋषभ कश्यप (जनपद सदस्य),
बलदाऊ साहू (ओबीसी नेता),
बलराम साहू (जोहार छग पार्टी),
हेमंत कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष, कुर्मी समाज तखतपुर),
प्रियांशु डहरिया (अध्यक्ष, NSUI तखतपुर)
सहित अनेक सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पेंडारी, खपरी, टिकरी, खैरी, नगोंई, विचारपुर कापा, गोकुलपुर, राजाकापा, गिरधौना, केकराड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिवक्ता विमल कौशिक, लक्ष्मी मरकाम, सुरेंद्र कश्यप, दुर्गा प्रसाद साहू, मनोज खांडेकर, दीपक यादव, फागुराम सूर्यवंशी, बबलू भार्गव, खगेंद्र कश्यप, दुष्यंत नेताम, प्रहलाद कश्यप, किशुन सेलर, मांगेलाल नागेशी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं शैक्षणिक हितों के मुद्दों पर एकजुट रहने का आह्वान किया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments