Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयूजीसी कानून के समर्थन में 27 फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय...

यूजीसी कानून के समर्थन में 27 फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना–प्रदर्शन

यूजीसी कानून के समर्थन में 27 फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना–प्रदर्शन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यूजीसी कानून समर्थक मोर्चा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे डॉ. अम्बेडकर चौक, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना, प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।
रैली डॉ. अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड तेलीपारा, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी, जहां माननीय कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मुख्य मांगें (बिंदुवार)

शिक्षण संस्थानों में सभी प्रकार का भेदभाव तत्काल बंद किया जाए।
सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने हेतु यूजीसी रेगुलेशन को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

उच्च शिक्षण संस्थानों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए।

आरक्षण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए।

आयोजकों ने बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए अपनी बात मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।

देशभर में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस धरना-प्रदर्शन को सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ ने पूर्ण समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

:
यूजीसी कानून समर्थक मोर्चा छत्तीसगढ़
एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी महासंघ छत्तीसगढ़
ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़
सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज
सतनाम महासंघ छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ ने। कहा कि 9340586993, 9302311852, 9302105769, 9179872316, 9977146760, 9424157587
पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments