Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों की वार्षिक बैठक सम्पन्न

भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों की वार्षिक बैठक सम्पन्न

मूकनायक/मुकेश वारके
संभाग प्रभारी मध्य प्रदेश

सिवनी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सिवनी शीतला पटले की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सिवनी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़ी पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार, पुनर्वास, शासकीय योजनाओं का लाभ, शिक्षा सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों द्वारा प्रस्तुत लिखित समस्याओं और सुझावों पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्र सेवा में दिया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास (सेवानिवृत्त) ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments