मूकनायक/ सरिता रानी
पानीपत/हरियाणा
6 फर. पानीपत आज दिनांक 06/02/2026 को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी एस आर) पहल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप स्कूल, पानीपत में छात्राओं को 20 साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा उनके विद्यालय आने-जाने को सुगम बनाना है।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, पानीपत क्षेत्रीय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक, सुभाष कॉलोनी शाखा प्रबंधक, तहसील कैंप स्कूल के प्रधानाचार्य सहित अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीव कुमार जी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को सशक्त बनाना भारतीय स्टेट बैंक की सी एस आर गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। साइकिल वितरण से छात्राओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री गुलाब सिंह एवं छात्राओं द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया गया।

