Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 22 फरवरी को भिलाई में अखिल भारतीय बौद्ध...

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 22 फरवरी को भिलाई में अखिल भारतीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 22 फरवरी को भिलाई में अखिल भारतीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई छत्तीसगढ़

भारतीय बौद्ध महासभा, भिलाई (पं. क्र. 1119) के तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ. आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-6, भिलाई, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में अखिल भारतीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य बौद्ध समाज के युवक-युवतियों को एक सशक्त एवं सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है, जिससे पारिवारिक परिचय एवं वैवाहिक संवाद को सकारात्मक दिशा मिल सके।
सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक बौद्ध युवक-युवतियों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र 18 फरवरी 2026 तक महासभा कार्यालय में जमा करना होगा। जिन आवेदकों से किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा नहीं हो पाया है, वे 22 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर भी आवेदन प्रपत्र जमा कर सकेंगे।
आवेदन के साथ 300/- रुपये (तीन सौ रुपये) शुल्क, आधार कार्ड की प्रति तथा वर्तमान पोस्टकार्ड आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदक को निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना होगा तथा समिति को सहयोग प्रदान करना होगा।
सम्मेलन में युवक-युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रत्येक आवेदक के साथ दो व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान युवक-युवती एवं उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

भारतीय बौद्ध महासभा ने समाज के सभी बंधुओं से इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
9407791856, 7646903325, 9098183891,

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments