Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशभटियात की दीपिका कौशल ने पहली ही कोशिश में यूजीसी नेट जेआरएफ...

भटियात की दीपिका कौशल ने पहली ही कोशिश में यूजीसी नेट जेआरएफ पास कर रचा इतिहास

अश्विनी साहिल/जिला ब्यूरो चीफ चंबा | जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात की सुरपड़ा पंचायत के तलाह गांव की किसान की बेटी दीपिका कौशल ने अपनी पहली ही कोशिश में यूजीसी नेट जेआरएफ (कोड-25 संस्कृत) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एसटी कैटेगरी में जिला चंबा से एकमात्र जेआरएफ बनने का गौरव हासिल कर दीपिका ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। दीपिका की इस शानदार सफलता पर उनके माता-पिता गर्व से झूम उठे हैं। उनके पिता पवन कुमार, जो पूर्व में प्रधान रह चुके हैं और वर्तमान में किसान हैं, जबकि माता रुमला देवी चार बार पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। परिवार का कहना है कि दीपिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दीपिका की प्रारंभिक शिक्षा तलाह स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने संस्कृति यूनिवर्सिटी, वेद से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वहीं भोपाल से बीएड और एमएड की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने निरंतर परिश्रम जारी रखा। इसी मेहनत का परिणाम है कि आज उन्होंने जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास की। दीपिका का सपना भविष्य में कॉलेज में प्रोफेसर बनकर विद्यार्थियों को शिक्षा देना है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। घर और गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments