“बेहतर भारतीय बनें, संविधान के मार्ग पर चलें”= गोपाल ऋषिकर भारती
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बालको छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा परसा भांठा बालको में ‘संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान’ के अंतर्गत संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने की।
कार्यक्रम में जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, केंद्रीय सचिव सुनील सुना, जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, बालको अध्यक्ष शीतला साहू, कोषाध्यक्ष संगीता साहू, जिला सचिव बलजीत कौर, परसा भांठा उपाध्यक्ष कृष्ण नंद नवरंगे, सचिव रमशिला चौधरी, सदस्य मालती सहीस, रुक्मणि सहीस, बबली केवट, केंद्रीय प्रतिनिधि निरंजन प्रधान, चंदा बाई केवट, कौशल्या कंवर, कु. मीरा महंत सहित बड़ी संख्या में श्रमिक महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्थायी रोजगार, आवासीय पट्टों का वितरण तथा गरीब और निराश्रित वर्गों को निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। इन मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय को मजबूत करने के लिए संविधान के मूल्यों का पालन आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान को मार्गदर्शक मानते हुए कानून और न्याय के पथ पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक संविधान के आदर्शों का पालन करेंगे तो देश में भाईचारा और समरसता मजबूत होगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, जातिगत असमानता और अन्याय के खिलाफ संवैधानिक उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में ‘हर-हर संविधान, घर-घर संविधान’ के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान सड़क से संसद तक संवैधानिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


