Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की मानवीय पहल, अस्वस्थ वरिष्ठ यात्री को...

बिलासपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की मानवीय पहल, अस्वस्थ वरिष्ठ यात्री को समय पर मिला जीवन रक्षक उपचार

बिलासपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की मानवीय पहल, अस्वस्थ वरिष्ठ यात्री को समय पर मिला जीवन रक्षक उपचार

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल टीम ने त्वरित, सजग एवं मानवीय कार्रवाई करते हुए एक अस्वस्थ वरिष्ठ यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर अनुकरणीय कार्य का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार संबंधित वरिष्ठ यात्री भिलाई से कोरबा की यात्रा पर थे तथा बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वे स्टेशन परिसर में अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए यात्री को स्टेशन स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष पहुंचाया गया। साथ ही उनके परिजनों से भी शीघ्र संपर्क स्थापित किया गया।
चिकित्सकीय जांच में यात्री का शुगर स्तर अत्यधिक कम पाया गया, जो एक गंभीर स्थिति थी। चिकित्सकों की सतत निगरानी में उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार के पश्चात परिजनों के अनुरोध पर यात्री को पूर्ण सुरक्षा एवं देखरेख के साथ ट्रेन द्वारा उनके गंतव्य कोरबा के लिए रवाना किया गया।
वाणिज्य विभाग की स्पेशल सेल टीम की इस त्वरित, संवेदनशील और मानवीय पहल से न केवल यात्री की जान बच सकी, बल्कि रेलवे की सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ। यात्री एवं उनके परिजनों ने रेलवे प्रशासन एवं स्पेशल टीम की तत्परता, सहयोग और संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता एवं मानवीय संवेदना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है, जो प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments