बिलासपुर में UGC बिल के समर्थन में 27 फरवरी को विशाल रैली की तैयारी, रणनीति बैठक संपन्न
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
SC-ST-OBC-MIN महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित UGC बिल के पूर्ण समर्थन में 27 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल रैली, सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम की रणनीति निर्माण हेतु रविवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक उसलापुर स्थित आदिवासी भवन, बिलासपुर में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि University Grants Commission (UGC) से संबंधित प्रस्तावित बिल सामाजिक न्याय की रक्षा, संविधान की मर्यादा बनाए रखने तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी संगठनों ने एकमत से बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया।
निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे अंबेडकर चौक में विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसके पश्चात सभा आयोजित कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, विभिन्न समाजों की भागीदारी, सोशल मीडिया प्रचार तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने की विस्तृत योजना तैयार की गई।
बैठक में श्याममूरत कौशिक, लखन सुबोध, सुरेश दिवाकर, वीरेंद्र भारद्वाज, जनकराम साहू, एड. दिलीप कौशिक, एम.डी. सतनाम, सुभाष परते, एन.के. राज, शिव चेचान, लक्ष्मणदास पात्रे, डॉ. गणेश कोशले, प्रदीप बंजारे, सुरेश कौशिक, डॉ. रघु साहू, हेमंत कौशिक, परस कश्यप, अंबिका कौशिक, टेकचंद पांडाल, दुर्गादास मेरसा, जगतारण डहरे, एस.एल. पंकज, एम.एल. बनर्जी, आशा सुबोध, आर.के. टोडर, अजय अनंत, वाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद आशिफ भाभा, पास्टर अनिश्चरण, एड. मिर्ज़ा हाफिज बेग, धर्मेंद्र पोर्ट, कुंवर सिंह मारको सहित महासंघ एवं सर्व समाज के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि UGC बिल सामाजिक न्याय की गारंटी है और संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा के लिए यह ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने सभी सामाजिक न्याय समर्थकों से अपील की कि वे ‘जय संविधान, जय भीम, जय भारत’ के उद्घोष के साथ 27 फरवरी को अंबेडकर चौक पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


