Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबालाघाट रेंज को मिला नया नेतृत्व, ललित शाक्यवार ने संभाला पुलिस महानिरीक्षक...

बालाघाट रेंज को मिला नया नेतृत्व, ललित शाक्यवार ने संभाला पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का पद

मूकनायक समाचार | सत्यशील गोंडाने(बालाघाट)

बालाघाट।बालाघाट रेंज को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ललित शाक्यवार ने गुरुवार 05 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
पदभार संभालते ही आईजी ललित शाक्यवार ने स्पष्ट किया कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
आईजी शाक्यवार ने बताया कि महिला अपराध, साइबर अपराध, संगठित अपराध और गंभीर आपराधिक गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके लिए रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और जनता की सक्रिय भूमिका भी आवश्यक है। जब आम नागरिक पुलिस पर भरोसा करेगा, तभी बेहतर पुलिसिंग संभव हो पाएगी और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। थानों में शिकायतों की सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आईजी ललित शाक्यवार के पदभार ग्रहण करने से बालाघाट रेंज में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने तथा जनता-पुलिस संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। आम नागरिकों में भी नए नेतृत्व से बेहतर सुरक्षा और न्याय की आशा दिखाई दे रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments