Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता तीन छात्राएं मुंबई से बरामद, परिजनों...

बस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता तीन छात्राएं मुंबई से बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मूकनायक/इंद्रसेन गौतम ब्लॉक रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद की सोनहा पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का लोहा मनवाया है। करीब एक सप्ताह पहले लापता हुई तीन बालिकाओं को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मायानगरी मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। इस बड़ी सफलता के बाद क्षेत्र में पुलिस की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

मामला थाना सोनहा क्षेत्र के ग्राम तुसैल का है। बीते 3 फरवरी को गांव की तीन बालिकाएं कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने पारंपरिक मुखबिरी के साथ-साथ सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस टीम मुंबई पहुंची और तीनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की चर्चा पूरे जिले में है। बालिकाओं के सकुशल मिलने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिकाओं को उनके माता-पिता को सौंपने की तैयारी कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments