Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा ट्रक की चपेट में आने से...

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से जा रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर असंतुलित होकर गिरने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पिछला पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली और युवक का हेलमेट भी पास में गिरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट सिर पर नहीं पहन रखा था।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मृतक की पहचान करने और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments