Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबतौली में डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,कलमू...

बतौली में डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,कलमू राम बने जन जाति सुरक्षा मंच के खंड संयोजक

बतौली में डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,कलमू राम बने जन जाति सुरक्षा मंच के खंड संयोजक

मूकनायक

बतौली छत्तीसगढ़

जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा बतौली खंड में प्रस्तावित डीलिस्टिंग महारैली की तैयारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अघोर आश्रम, बतौली में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 24 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाली डीलिस्टिंग महारैली को सफल बनाने हेतु रणनीति तय करना, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना तथा जनजागरण अभियान को गति प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुरक्षा मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक इंदर भगत ने कहा कि डीलिस्टिंग विषय जनजातीय समाज की अस्मिता और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
जिला संयोजक बिहारी लाल उरांव ने बताया कि बतौली खंड से बड़ी संख्या में समाजजन महारैली में शामिल होंगे। इसके लिए परिवहन, संपर्क एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
कार्यशाला में श्री देवनाथ सिंह पैकरा, श्री रज्जू राम, कलमू राम, जवाहर प्रसाद खालको, राजेंद्र पैकरा, श्रीराम भगत, राम कैलाश पैकरा, आदिया राम, करमचंद सिंह, सबल साय, बिंदेश्वर भगत, ढोलाराम विनोद पैंकरा, दीपक, सुपारस, जयकरण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विष्णुगुप्त, श्रवण कुमार, पारस सचिन भगत, रामबिहारी पैकरा, मनोज, विकास लकड़ा, अभय प्रकाश, रामदेव पैकरा, भारत राम, सुरेंद्र कुमार, निरंजन मिंज, गणेश राम, सी.एल. उइके, अमृत राम, संदीप लकड़ा, चंदर लाल मिंज, सतानंद एवं पूनमचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने संकल्प लिया कि 24 मई की डीलिस्टिंग महारैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा तथा समाज में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments