Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदेवधर ट्रॉफी 2026: वारासिवनी में क्रिकेट बना सामाजिक चेतना का मंच, प्री-क्वार्टर...

देवधर ट्रॉफी 2026: वारासिवनी में क्रिकेट बना सामाजिक चेतना का मंच, प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांच चरम पर

मूकनायक समाचार / सत्यशील गोंडाने (बालाघाट)

ऑल इंडिया देवधर ट्रॉफी 2026 के सातवें दिन वारासिवनी में क्रिकेट का जुनून और सामाजिक सहभागिता एक साथ देखने को मिली। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रख्यात क्रिकेट प्रेमी प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) के विशेष प्रयासों से आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पुल-बी के प्रथम प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में करीम स्पोर्ट्स क्लब, नागपुर और एसएस क्रिकेट अकादमी, गोंदिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।

यह मुकाबला केवल खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नगर के प्रबुद्ध चिकित्सकों, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इसे सामाजिक चेतना का सशक्त मंच बना दिया। शुभारंभ अवसर पर डॉ. अशोक सुराना, डॉ. रविंद्र तायडे, डॉ. निलेश शिवहरे, डॉ. अनिल श्रीवास, डॉ. अमित लोधी, डॉ. सत्यन शर्मा, डॉ. विवेक शेड़े, भारती सुराणा एवं डॉ. मोनिका सोनेकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप (गुड्डा भैया) जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, आरती सोनेकर, मनीषा पिपरवार, श्रुति पालिवाल, ममता बसोड़े एवं अनुजा श्रीवास्तव शामिल रहीं। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात टॉस प्रक्रिया पूर्ण कर मुकाबले का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। डॉ. मोनिका सोनेकर ने देवधर ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का सशक्त अवसर बताया, जबकि डॉ. विवेक शेड़े ने इसे खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय बताया।

मैच में करीम स्पोर्ट्स क्लब, नागपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए समाचार लिखे जाने तक एसएस क्रिकेट अकादमी, गोंदिया 6 ओवर में 38 रन बनाकर संघर्षरत थी। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और दर्शकों का उत्साह देखने योग्य रहा। वारासिवनी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी केंद्र है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments