Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का प्रथम नागपुर...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का प्रथम नागपुर दौरायात्री सुविधाओं की समीक्षा, कामठी एवं इतवारी स्टेशनों का निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का प्रथम नागपुर दौरा
यात्री सुविधाओं की समीक्षा, कामठी एवं इतवारी स्टेशनों का निरीक्षण

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

नागपुर,
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जे. एस. बिंद्रा का प्रथम बार नागपुर आगमन हुआ। उनके इस दौरे को नागपुर मंडल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नागपुर पहुंचने पर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नागपुर आगमन के पश्चात मंडल कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने की। बैठक में मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों, यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, राजस्व वृद्धि तथा स्टेशन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्री बिंद्रा ने बैठक के दौरान कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने टिकट काउंटरों पर पारदर्शिता, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता तथा “वन स्टेशन वन उत्पाद” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
समीक्षा बैठक के पश्चात प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा कामठी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, यात्री आवागमन, आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों, ओएसओपी स्टॉल, रेल कोच रेस्टोरेंट, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज एवं अन्य यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं को और अधिक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेशन रेलवे की छवि का प्रतिबिंब होता है, अतः प्रत्येक सुविधा का स्तर उच्चतम होना चाहिए।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के इस प्रथम नागपुर दौरे से मंडल में वाणिज्यिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments