Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedथर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 11...

थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 11 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 11 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

देहरादून/छत्तीसगढ़।

थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड पेंचाक सिलाट संघ एवं भारतीय पेंचाक सिलाट महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम, परेड ग्राउंड में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से 15 महिला एवं 5 पुरुष खिलाड़ी, 2 कोच-मैनेजर तथा 2 राष्ट्रीय रेफरी ने सहभागिता की। खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में शानदार तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए पदक तालिका में छत्तीसगढ़ को गौरवपूर्ण स्थान दिलाया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में
बिलासपुर की अल्फिशा शेख,
बस्तर की यशस्वी सिंह एवं
साक्षी सिंह चौहान शामिल रहीं।
रजत पदक
बस्तर की के. ज्योति,
बिलासपुर की रूमाना खान तथा
बालोद की मेघा महेश्वरी ने प्राप्त किया।
वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में
बस्तर की ममता पांडे,
बिलासपुर की अलवेनी राव एवं अल्फिशा शेख,
कंचन यादव,
बालोद की ऋषिका साहू,
तनु निषाद एवं डिंपल देशमुख शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
ए. एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग),
सुशील अमलेश (जिला क्रीड़ा अधिकारी, बिलासपुर),
पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग,
छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव,
छ.ग. एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह,
वरिष्ठ पीटीआई श्री सुशील मिश्रा,
पैरालंपिक तैराकी संघ के महासचिव सूरज यादव,
बेसबॉल संघ के सह सचिव श्री अख्तर खान एवं
पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त सचिव एम. रत्नाकर
ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी निरंतर मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments