Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आए मां-बेटा, सड़क दुर्घटना में दोनों...

तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आए मां-बेटा, सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में तेज गति से चल रहे वाहन ने एक ही परिवार में दो लोगों को किया गंभीर घायल। बरहुआ चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटा बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर लोगों ने मौजूद बताया कि दोनों लोग बस्ती शहर से उपचार कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक हुई टक्कर के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और मां-बेटा सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका बेटा भी चोटिल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने लापरवाही बरती, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल अखिलेश नायक और उपनिरीक्षक गामा यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मैजिक वाहन संख्या – UP 51 AT 9383 को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

मौके पर मौजूद समाजसेवी राकेश चौधरी निवासी भुजैनिया ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को ऑटो के माध्यम से सल्टौआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के केवटाखोर गांव निवासी विकास पुत्र लालू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments