डोंगरगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा व भव्यता के साथ संपन्न
दिया मानवएकता का संदेश
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़
धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रज्ञा गिरी की पावन धरा पर दिनांक 8 फरवरी 2026 को सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती समारोह श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गोल बाजार, गुरुद्वारा, रेलवे चौक एवं जय स्तंभ होते हुए प्रज्ञा गिरी तक पहुँची। शोभायात्रा में समाज के लोगों, माताओं-बहनों एवं गुरु प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पूरे नगर में भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आचार्य महंत भारत भूषण दास जी (प्रदेश महंत, बनारस), आदरणीय के. आर. पैगवार जी, सुरजीत कुमार जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), नामदेव कदम जी (राष्ट्रीय महामंत्री) एवं डॉ. अरविंद माने जी (प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र – शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर टंकराम वर्मा जी (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), गौतम टेटवाल जी (मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) तथा ध्रुव कुमार मिर्धा जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड – राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
साथ ही डॉ. तरुण हथेल (सांसद प्रतिनिधि), प्रज्ञा गिरी ट्रस्ट, नगर पालिका, स्थानीय प्रशासन एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारे में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा—
“मन चंगा तो कठौती में गंगा”, यह संदेश आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता, समानता और मानवता की राह दिखाता है। संत रविदास जी ने जाति-पांति से ऊपर उठकर कर्म, भक्ति और समान अधिकारों की शिक्षा दी, जो वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
कार्यक्रम की सफलता में सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
विशेष रूप से राजनांदगांव जिला अध्यक्ष आर. एस. खरे जी, केदार कोरे, रामदास मालेकर जी, मकसूदन हठिले, लव मालेकर , नरेश कुश मालेकर, आकाश कन्नौजे, विजय बघेल सहित सभी गुरु प्रेमियों का आयोजन समिति द्वारा हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
यह आयोजन संत रविदास महाराज जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा तथा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
ज्ञात रहे छत्तीसगढ मे समस्त समुदायो को एकमंच पर लाने एवं समानता समता एवं बन्धुत्व को कायम कर अखण्ड मानवतावादी राष्ट्र निर्माण हेतु ।
प्रदेश अध्यक्ष ईन्जी.विजय मेहरा सहित साथ मे कई सामाजिक एवं राष्ट्रिय संगठन विभिन्न आयोजनो द्वारा सक्रिय भूमिका मे प्रदेश मे कार्यरत है ।


