मूकनायक/राम लाल यादव
संपादक राजस्थान
जिला शाखा जोधपुर में लुभाष चन्द्र राठौड़ को अध्यक्ष,ओमप्रकाश बामनिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,खेमराज नवल को सचिव तथा सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर
किया नियुक्त।
राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग की सर्वोच्च सर्वमान्य संस्था -“अम्बेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसायटी- राजस्थान” के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह (Rtd.IPS) द्वारा जिला शाखा जोधपुर में लुभाष चन्द्र राठौड़ को अध्यक्ष,ओमप्रकाश बामनिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,खेमराज नवल को सचिव तथा सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर इनकी समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा,निष्ठा व समर्पण को देखते हुवे मनोनीत किया गया है।इनको शेष पदो पर सुयोग्य लोगो को मनोनीत करने के लिये इन्हे अधिकृत किया गया है।
इन सभी के मनोनयन पर अनुसूचित जाति वर्ग के मौजिज लोगो की और से लगातार बधाईया मिल रही है तथा सहयोग के संदेश मिल रहे है।

