मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल राम
सांचौर – गांव जाजूसन के निवासी एवं प्रधानाध्यापक आंबाराम परमार के पुत्र डॉ दिनेश कुमार ने FMGE (MCI) परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर गांव व समाज में हर्ष का वातावरण रहा। उपलब्धि के उपलक्ष्य में समाज के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर साफा, माला व पंचशील दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जताई।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ दिनेश कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश करना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है और डॉक्टर बनकर वे मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में बेचराराम पातलिया प्रतापपुरा (जिलाध्यक्ष, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क जालोर), भरत कुमार ताराराम चौहान (LSA डांगरा), आंबाराम परमार (प्रधानाध्यापक), पूर्व सरपंच वालाराम, हाजाराम, अणदाराम, भगाराम (अध्यापक), पदमाराम खानवत, डॉ भरतकुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक व परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ दिनेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि यह सम्मान आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

