Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedठान लो तो जीत होगी” – रमतला में टाइटंस कप का भव्य...

ठान लो तो जीत होगी” – रमतला में टाइटंस कप का भव्य समापन, विजेता टीम को ₹51,000 का पुरस्कार

“ठान लो तो जीत होगी” – रमतला में टाइटंस कप का भव्य समापन, विजेता टीम को ₹51,000 का पुरस्कार

रमतला बिलासपुर छत्तीसगढ़

“ठान लो तो जीत होगी, मान लो तो हार होगी” — यह पंक्ति जीवन के हर क्षेत्र में शत-प्रतिशत सत्य है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, कोई अन्य खेल, प्रतियोगी परीक्षा या सार्वजनिक जीवन का कोई भी क्षेत्र — यदि व्यक्ति या टीम सामूहिक रूप से अथक प्रयास करने का संकल्प ले ले, तो सफलता निश्चित है।
ये प्रेरणादायक विचार त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने व्यक्त किए। वे बिलासपुर जिला के रमतला ग्राम में आयोजित टाइटंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह आयोजन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संपन्न हुआ।

🏆 विजेता टीम को ₹51,000 नगद पुरस्कार

फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम को मुख्य अतिथि त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथियों द्वारा ₹51,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को ₹25,000 नगद एवं कप देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच एवं अन्य विशेष पुरस्कारों सहित दर्जनों आकर्षक इनाम खिलाड़ियों को वितरित किए गए।

🎉 ढोल-ताशों और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथि का ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र खेल भावना और उत्साह से सराबोर नजर आया।

🌟 विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र साहू, अंकित गौरहा, शिवराज साहू, भाजपा नेता राजेश तिवारी, सरपंच राजकुमार कोरी, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, ओंकारधर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सदस्य — सूरज दुबे, जीतू चौहान, दुष्यंत साहू, उपसरपंच वीरेंद्र सूर्यवंशी, लालजी पांडे, दीनबंधु पांडे, योगेश कोरी, कमल यादव, गोलू बरगाह, अनिल बरगाह, पुरुषोत्तम चौहान, प्रदीप यादव, अभय सांवरा, नितेश अरमौर, धीरू ठाकुर, अनिल यादव, अंकित यादव, जोगेंद्र ठाकुर, अंकित प्रजापति, कपिल, नीरज दुबे, ईशान पांडे, प्रफुल, राघवेंद्र, राजू साहू, रामकिशोर साहू, राम अवतार सूर्यवंशी, रामेश्वर केसरी, शुभम श्रीवास, गोविंद यादव, पार्थ किशन कुश निर्मलकर, शाहिद सहित हजारों क्रिकेट प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, खेल भावना और सामूहिक एकता के संदेश के साथ हुआ, जिसने ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को और मजबूती प्रदान की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments