मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली के तीनवड झील का हार निवासी 34 वर्षीय युवक धर्मसिंह उर्फ छुट्टन लोधा की बरखेड़ा नदी पुल पर एक ट्रैक्टर की टक्कर एवं मैजिक टेंपो चढ़ने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
उनकी मौत की खबर से कॉलोनी में मातम का माहौल है, विनोद लोधा ने बताया कि धारा सिंह पुत्र बद्री लोधा निवासी झील का हार तीन बड़ करौली ने कोतवाली थाना करौली में प्राथमिकी दर्ज कराई
जिसमें बताया है कि मंगलवार को शाम 7 ,30 बजे उसका 34 वर्षीय भाई धर्म सिंह अपने पड़ोसी कल्याण लोधा की पत्नी के दाह संस्कार में बरखेड़ा नदी श्मशान में जा रहा था तभी गदका की चौकी, गंगापुर की तरफ से एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने धर्मसिंह को टक्कर मार दी जिससे वो घायल होकर सड़क पर गिर पड़,और मदद के लिए चिल्लाने लगा ,इतने में ही दूसरी तरफ से तेज गति में एक चौपहिया मैजिक टेंपो घायल धर्मसिंह के ऊपर चढ़ गया,
जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया,उसे निजी वाहन से लेकर सामान्य चिकित्सालय करौली पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,शव मोर्चरी में रखवा दिया,बुधवार को डाक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
जिसके अंतिम संस्कार में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा, धर्मसिंह अपने पीछे तीन बच्चे जिनमें एक 14 वर्षीय बेटे गौरव एवं दो बेटियों प्रियांशी 11 बर्ष, एवं अनुष्का के सिर से पिता का साया उठा, वही पत्नी गायत्री,वृद्ध पिता बद्री 75,माता सुशीला 70वर्ष, एवं दिव्यांग पिंटू का रोरोकर बुरा हाल है,दर्दनाक मौत पर स्थानीय निवासियों सहित भाजपा नेता धर्म मीना,लखन लोधा,गंगाराम प्रजापत, रविराजपूत,अरविंद गुप्ता आदि ने संवेदना व्यक्त की है

