Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजिला बौद्ध संघ बालाघाट के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोबरागड़े को दिल्ली...

जिला बौद्ध संघ बालाघाट के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोबरागड़े को दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया(अधिवक्ता संजय खोबरागड़े पूर्व में भीमरत्न & संविधान रत्न सहित अनेकों सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं)

मूकनायक समाचार /सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

बालाघाट ।वर्ल्ड कल्चर एंड इनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन संस्थान द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में संत रविदास जयंती माघ पूर्णिमा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम 1फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय खोबरागड़े को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को दृष्टिगत रखते हुए उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य येशी फुंटसोक (डिप्टी स्पीकर तिब्बतन पार्लियामेंट)
डॉ सी एम भगत डायरेक्टर भगत हॉस्पिटल दिल्ली निर्मला वर्मा चेयरमैन मुंसिपल कार्पोरेशन दिल्ली विजय यादव कमिश्नर पुलिस दिल्ली ईशा अग्रवाल मिस इंडिया के हस्ते नवाजा गया
अधिवक्ता संजय खोबरागड़े विद्यार्थी जीवन काल से ही बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हुए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी को सजग करने व उनकी समस्याओं का निदान करने हेतु डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स फेडरेशन की स्थापना की आप संस्थापक अध्यक्ष रहे है! उमरी कटंगी में स्थित ऐतिहासिक धम्म भूमि के आप संस्थापक है! धम्म शिखर सद्धम प्रचार केंद्र बनिया टोला वारासिवनी जिला बालाघाट के संस्थापक उपाध्यक्ष हैं प्रज्ञा दीप बुद्ध विहार कटंगी के संरक्षक हैं अधिवक्ता संजय खोबरागड़े विद्यार्थी जीवन काल में अल्प आयु में विषम परिस्थितियो के चलते फुटकर सब्जी विक्रेता रहे हैं फुले अम्बेडकर थोक व फुटकर सब्जी विक्रेता संघ कटंगी जिला बालाघाट के संरक्षक है अधिवक्ता संजय खोबरागड़े के द्वारा बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी द्वारा25दिसम्बर 1954को स्थापित प्रथम बुद्ध विहार देऊं रोड पूना में अधिवक्ता संजय खोबरागड़े को भीम रत्न से 25दिसंबर 2015को नवाजा गया परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के बैरिस्टर के शताब्दी वर्ष व मातोश्री रमाई अम्बेडकर जी की 125वी जयंती परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के निवास स्थान तलेगांव दाभोड पूना में वर्ष 2024को सविधान रत्न से नवाजा गया !परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के जीवन के ऐतिहासिक स्थलों से “भीम रत्न व संविधान रत्न” से नवाजे जाने वाले बालाघाट ही नहीं अपितु म प्र के प्रथम व्यक्ति है
भारतीय बौद्धों की राजधानी धम्म नगरी नागपुर महाराष्ट्र में बुद्धिष्ट रिचर्स एसोशियशन नागपुर महाराष्ट्र द्वारा आयोजित 11वा अंतरास्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन बुद्ध भूमि खैरी नागपुर में “जय भीम के जनक बाबू हरदास एन एल पुरस्कार से नवाजा गया


अधिवक्ता संजय खोबरागड़े द्वारा 6दिसम्बर 1992को डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स फेडरेशन की स्थापना की आप अल्प आयु से ही बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रखर वक्ता के रूप अपनी पहचान बनाए हुए हैं अधिवक्ता संजय खोबरागड़े को युवा अवस्था में विद्या अध्ययन के साथ साथ युवाओं को बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रति सजग करने व प्रचार प्रसार करने हेतु वर्ष 1992 को परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जयंती समारोह वारासिवनी में डॉ बाबा साहब अंबेडकर नव चेतना मंडल वारासिवनी के द्वारा “समाज सेवा सम्मान”से नवाजा गया! मध्यप्रदेश दलित साहित्य अकादमी बालाघाट द्वारा समाज के प्रति सक्रियता और सजगता के साथ समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए 6जनवरी 2002को आयोजित सम्मेलन में”समाज सेवा सम्मान “से नवाजा गया! जमुनिया जलाशय टूटने से बेघर हुए लोगों को सामाजिक धार्मिक संगठनों के माध्यम से निःशुल्क कपड़े बर्तन और अन्य सामग्री को वितरण करने पर वारासिवनी महाविद्यालय में संचालित डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट्स फेडरेशन वारासिवनी द्वारा 6दिसम्बर 2002को परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर “समाज सेवा सम्मान”से सम्मानित किया गया! मध्य प्रदेश दलित साहित्य अकादमी म प्र द्वारा 1व 2मार्च 2003में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए “विशिष्ठ सेवा सम्मान”समाजोत्थान के प्रति सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए “मानद फेलोशिप”से नवाजा गया! भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा 6दिसम्बर 2004को परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में “डाक्टर अम्बेडकर फैलोशिप”से नवाजा गया
बुद्ध कबीर फुले अम्बेडकर मिशन की विचारधारा को जनमानस तक सतत् निस्वार्थ भाव से उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर इंदौर में डॉ बाबा साहब अंबेडकर कार्य सेवा सम्मान 2005व ज्योतिबा फुले शिक्षा विद पुरस्कार 2006 प्रदान किया गया! 26जनवरी 2017को नगर परिषद कटंगी द्वारा आयोजित 26जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानी राधाकिसनजी चौकसे की स्मृति में विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन विधायक के हस्ते स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया! जिला स्तरीय त्रिरत्न बुद्ध विहार कोसमी बालाघाट में परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती समारोह में 2023को सम्मान पत्र व 2025में पूज्य भदंत धम्म शिखर जी द्वारा तथागत सम्यक संबुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया
अधिवक्ता संजय खोबरागड़े के नेतृत्व में ही सबसे ज्यादा सामाजिक धार्मिक आंदोलन हुए आप भोमाटोला सामूहिक बलात्कार कांड के पीड़ितों के लिए समर्पित भाव से आंदोलन में शरीक हुए तथा खैरलांजी भंडारा महाराष्ट्र में सामूहिक बलात्कार व भोतमांगे परिवार की हत्या कांड पर आंदोलन में जिले से अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है! अधिवक्ता संजय खोबरागड़े बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रखर वक्ता हैं तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता भी हैं आपको डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाने परसामाजिक धार्मिक राजनीति संगठनों सहित प्रबुद्ध जनों ने हार्दिक बधाई प्रेषित किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments