मूकनायक/ दुर्गेद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती) उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र अंतर्गत जहलीपुर चौराहा स्थित देशी शराब एवं ठंडी बीयर की दुकान पर निर्धारित समय से पूर्व बिक्री का मामला प्रकाश में आया है। दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 08:53 मिनट पर उक्त ठेका खुला मिला। मीडिया टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जीपीएस लोकेशन सहित वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दुकान पर शराब की बिक्री जारी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय से पहले ही दुकान खोल दी जाती है। जबकि शासनादेश के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से है। इसके बावजूद ठेका संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी कर लगातार समय से पूर्व बिक्री की जा रही है।
बताया गया कि इससे पूर्व भी मीडिया टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था, तब भी सुबह के समय शराब बिकते हुए पाई गई थी। कुछ दिनों के अंतराल के बाद दोबारा पहुंचने पर स्थिति यथावत मिली, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में आबकारी विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु संबंधित अधिकारियों का फोन रिसीव नहीं हुआ। मामले को लेकर खबर प्रकाशित कर दी गई है। यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि ठेका निर्धारित समय से पहले खोला जा रहा है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें

