मूकनायक/नरेश जाटव
कैलादेवी/करौली/ राजस्थान
करौली जिले के गांवड़ी मीणा में सड़क की खराब स्थिति और लंबे समय से डामरीकरण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की कथित अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जोगी बस्ती इरनिया से गांवड़ी मीणा तक का मुख्य मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क का कार्य अधूरा होने के कारण यह धूल, कीचड़ और गहरे गड्लों में बदल चुरकी है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। इस खराब सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और किसान सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण दुर्धटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव की जीवनरेखा है।और इसकी दयनीय स्थिति से आवागमन के साथ साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। समस्या से परेशान होकर ग्रामीण एकजुट हुए और हिंडौन स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता रेणु को ज्ञापनसौंपकर सड़क का शीघ्र डामरीकरण करवाने की मांग की।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क का सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जेपी मीणा, घनश्याम इरनिया, दान सिंह खेड़िया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

