Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया: श्रीमती सुनीता ध्रुव ने...

जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया: श्रीमती सुनीता ध्रुव ने बच्चों के साथ साझा किया स्नेह और संस्कार

जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया: श्रीमती सुनीता ध्रुव ने बच्चों के साथ साझा किया स्नेह और संस्कार

मूकनायक छत्तीसगढ़

बिल्हा (जिला बिलासपुर)।
समाज में सकारात्मक संदेश देने की एक सुंदर पहल करते हुए श्रीमती सुनीता ध्रुव, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं पूर्व प्रभारी बी.ई.ओ., बिल्हा ने अपना जन्मदिन शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली, विकास खण्ड बिल्हा में बच्चों के साथ “न्यौता भोज” के रूप में मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। उनका यह कदम न केवल सादगी का उदाहरण बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जीवन के विशेष अवसरों को समाज और बच्चों की खुशियों के साथ साझा करना ही सच्चा उत्सव है।
कार्यक्रम में ध्रुव मैडम के परिवारजन भी उपस्थित रहे। साथ ही संकुल समन्वयक दिनेश बंजारे, श्रीमती दीप्ति अल्फ्रेड, प्रधान पाठक कैलाश उईके, दुजराम उईके, वर्मा , साहू जी, शिक्षक अजित कुजूर, डॉ. रामनारायण टेकाम, श्रीमती आशा लता मानिकपुरी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पालकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला समूह की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
बच्चों ने इस विशेष अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए मैडम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने भी उनके इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।
श्रीमती सुनीता ध्रुव का यह प्रयास समाज के लिए एक संदेश है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने विशेष अवसरों को सेवा और सद्भाव के साथ मनाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा। उनका यह जन्मदिन उत्सव बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में प्रेरणा छोड़ गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments