Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedछ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की आमसभा कल

छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की आमसभा कल

छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की आमसभा कल

मूकनायक छत्तीसगढ़

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति सहित समस्त सदस्यों की आमसभा, बैठक एवं निर्वाचन 22 फरवरी 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से नामदेव भवन, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन/सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सदस्य साथियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।इसी क्रम में मस्तूरी इकाई की पूरी टीम उत्साह के साथ जनबल सहित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में है। मस्तूरी इकाई के पदाधिकारी विजय सुमन, रघु यादव, हरीओम श्रीवास, लक्ष्मीकांत व टिम ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से अधिकाधिक संख्या में साथी बिलासपुर पहुंचेंगे।प्रदेश महासचिव शशांक दुबे ने सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर संगठन की मजबूती में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। बैठक को लेकर पत्रकार समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments