छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, नई खेल कैलेंडर जारी
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर,
छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक आमसभा आज बिलासपुर स्थित होटल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की खेल कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया।
बैठक की शुरुआत महासचिव शेख समीर द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें राज्यभर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा गया। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए निर्धारित राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी साझा की।
इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी एवं 14 जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। आमसभा में चेयरमेन रविन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष मनीष बाग, उपाध्यक्ष ममता पांडे, महासचिव शेख समीर, संयुक्त सचिव एम. रत्नाकर, कोषाध्यक्ष मनीष निषाद, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सबीहा शेख, श्रीमती खुशबू पांडे एवं कुंवर सिंह, टेक्निकल डायरेक्टर शेख अरबाज अली, असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर बरुण बाग, रेफरी बोर्ड चेयरमैन अभिषेक देवांगन एवं सचिव सूर्यकांत वर्मा, तथा प्रदेश कार्यालय सचिव बी. बल्बिनी राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभा का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव श्री सूरज यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
बैठक के अंत में खेलों के विस्तार, खिलाड़ियों के तकनीकी उन्नयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेंचाक सिलाट के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया। संघ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



