Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedगुरुघासीदास सेवादार संघ की केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, सिल्वर जुबली आयोजन...

गुरुघासीदास सेवादार संघ की केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, सिल्वर जुबली आयोजन पर चर्चा

गुरुघासीदास सेवादार संघ की केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, सिल्वर जुबली आयोजन पर चर्चा

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

रायपुर छत्तीसगढ़

गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) की केंद्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 7 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2026 को सिल्वर जुबली समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान देश की वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, सामाजिक सौहार्द, संविधान में निहित मूल्यों तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सामाजिक समरसता, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर सामाजिक विषयों पर संवाद हेतु प्रख्यात सामाजिक विचारक प्रो. डॉ. रतनलाल को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उनकी सहमति प्राप्त होने की जानकारी दी गई।
बैठक में दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वंचित वर्गों के शैक्षणिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष चर्चा हुई। समिति ने इन वर्गों के सशक्तिकरण, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती के लिए भविष्य की रणनीतियाँ बनाने का निर्णय लिया।
संगठन प्रमुख लखन सुबोध ने कहा कि GSS संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर बल दिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सिल्वर जुबली कार्यक्रम के पश्चात संगठन अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए सामाजिक सेवा, जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सिल्वर जुबली समारोह की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।

एम. डी. सतनाम
केंद्रीय संगठक,
गुरुघासीदास सेवादार संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी थी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments