Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedगरियाबंद में प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान एवं जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह...

गरियाबंद में प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान एवं जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह 22 फरवरी को

गरियाबंद में प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान एवं जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह 22 फरवरी को
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

गरियाबंद छत्तीसगढ़

भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में जिला गरियाबंद द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान एवं जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे फॉरेस्ट ऑक्सन हॉल, डाक बंगला, गरियाबंद में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कावरे जी (आईएएस, संभाग आयुक्त) उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता दिलीप वासनीकर (सेवानिवृत्त आईएएस, आयुक्त विभागीय जांच) करेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में भोजराज गौरखेड़े (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा), पालनहार मेश्राम जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), एस.आर. कांडे (राष्ट्रीय ट्रस्टी), डॉ. बद्रीश सुखदेवे (उपासक बौद्धिष्ठ अनुयायी) तथा शैलेश बड़गे / सुरेन्द्र कुमार वैद्य (प्रभारी, जिला गरियाबंद) शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर गरियाबंद जिला बौद्ध महासभा का विधिवत गठन कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों—जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, महासमुंद, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा-बचेली एवं मुंगेली—के जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। सभी आमंत्रित जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों के ठहरने एवं स्नेहभोज की समुचित व्यवस्था की गई है।
आयोजक: भारतीय बौद्ध महासभा, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ने कहा कि
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर—7987027329, 7879598515, 9685627838, 6265757093 से ले सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments