कोनी स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट, महिला नेतृत्व को मिलेगा नया संबल: त्रिलोक श्रीवास
मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास से उनके कोनी स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हालिया निर्वाचन में विजय के पश्चात आशीर्वाद प्राप्त किया।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मांडवी भारद्वाज को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उनकी विजय से मध्यमवर्गीय परिवारों की वे महिलाएं, जो विधि क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनका मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती भारद्वाज अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगी।
उन्होंने उनसे विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे निर्बल, असहाय एवं निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर सूर्यकांत भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक), संभागीय श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास, विकास श्रीवास, नवीन श्रीवास, निखिल श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, शुभम श्रीवास, राजेश श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, पिंटू शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


