Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानकैलादेवी थाना पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की अफीम की अवैध खेती

कैलादेवी थाना पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की अफीम की अवैध खेती

मूकनायक/ऋषिकेश

कैलादेवी/करौली/ राजस्थान

केलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा के हार में सरसों के खेत के मध्य में अवैध अफीम की खेती करने पर 2 जनों को कैलादेवी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार…. 2 करोड कीमत के 6067 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को किया जब्त….

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि कैलादेवी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को जब्त किया है।
कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी रामअवतार मीना को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घनश्याम उर्फ घासू मीना पुत्र किशोर मीना निवासी धोरेरा थाना कैलादेवी एवं चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी ने गांव धौरेरा के हार में अपने सामलाती दो खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। जो अफीम के पौधों को बेचने का काम करते है।
इस सूचना पर कार्यवाही हेतु थाने से पुलिस दल रवाना होकर घनश्याम उर्फ घासू मीना, पुत्र किशोर मीना एवं चौरसिंह मीना निवासी धौरेरा के खेतो पर पहुंचे, जहाँ पर दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुए मिले।
पुलिस ने खेत मे काम करते हुए आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा, मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी धौरेरा को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments