Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशहवा में सड़क हादसा: 3 वर्षीय मासूम की मौत, पिता व बहन...

कुशहवा में सड़क हादसा: 3 वर्षीय मासूम की मौत, पिता व बहन का इलाज जारी, केस दर्ज

मूकनायक/राजेश कुमार/तहसील रिपोर्टर/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र के कुशहवा गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय बस्ती में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान रुद्र (3 वर्ष) पुत्र बुद्धिराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक समेत घायलों को जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा, जहां डॉक्टरों ने रुद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुद्धिराम और उनकी बेटी अनुष्का को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जिनका इलाज अभी जारी है।

इस मामले में मृतक बच्चे की मां सरोजा देवी पत्नी बुद्धिराम ने थाना सोनहा में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106(1) और 125(a) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे के आरोपी विनय कुमार के स्वस्थ होते ही उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

पीड़िता सरोजा देवी ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इलाज के खर्च के लिए आर्थिक दंड दिलाने की भी अपील की है। उनका कहना है कि पति और बेटी के इलाज में आर्थिक सहायता की अत्यंत आवश्यकता है।

ग्रामवासियों एवं जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। बेटे की मौत के बाद परिवार में केवल घायल पति और बेटी ही बचे हैं, जिससे पीड़िता पर भारी आर्थिक और मानसिक संकट आ गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments