ठाकुर दास भारती मंडी हिमाचल प्रदेश | | ज़िला कुल्लू के सैंज घाटी में स्तिथ एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है | जिससे पुरे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है | वहीं पुलिस ने उक्त शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को स्कूल में इतिहास के अध्यापक द्वारा 10+1 कक्षा की तीन छात्राओं को काम के बहाने अपने कमरे में बूलाया गया आरोपी शिक्षक द्वारा दो छात्राओं को खाना बनाने के लिए काम पर लगा दिया जबकि तीसरी छात्रा को कपडे इस्त्री करने के लिए कहा | इसी दौरान मौक़े का फायदा उठाते हुए उसने कपडे प्रेस कर रही छात्रा के साथ जबरदस्ती की और साथ ही किसी को ना बताने बारे धमकी दी | लेकिन घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने हिम्मत कर स्कूल के प्रधानाचार्य से इस बाबत शिकायत की और अनुचित व्यवहार बारे जानकारी दी | स्कूल प्रशासन द्वारा तत्काल ही सैंज थाना को घटना की सूचना दी गई | सूचना मिलते ही सैंज थाना की टीम मौक़े पर पहूँची और छात्राओं के ब्यान दर्ज कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाही करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है | अविभावक व स्थानीय लोगों में घटना के बाद भारी आक्रोश है लोगों ने शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो | इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन से सख्त कारवाही की अपील की है | इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है | उन्होंने कहा की मामला बहुत गंभीर और चिंताजनक है | और छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता उनकी प्राथमिकता में है | आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है | साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाही की जाएगी |

