कवर्धा में 17 फरवरी को मूलनिवासी संघ की विशाल रैली, SC/ST/OBC अधिकारों को लेकर होगा प्रदर्शन
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
कवर्धा छत्तीसगढ़,
17 फरवरी 2026। गांधी मैदान, कवर्धा में मूलनिवासी संघ द्वारा 17 फरवरी को एक विशाल जन-रैली एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। रैली दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मूलनिवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके साथ हो रहे कथित भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।
//रैली के प्रमुख मुद्दे///
- UGC कानून को सख्ती से लागू करने की मांग:
शिक्षा के क्षेत्र में SC, ST और OBC वर्गों के लिए यूजीसी के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आरक्षण और अन्य संवैधानिक प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। - जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग:
समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक जनसंख्या के आधार पर अधिकार और हिस्सेदारी तय करने के लिए जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराई जाए। - बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान:
सरकारी विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े SC/ST/OBC के आरक्षित बैकलॉग पदों को भरने हेतु विशेष अभियान चलाकर सीधी भर्ती की जाए।
संघ के पदाधिकारियों ने कवर्धा के जागरूक नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अपनी अस्मिता और अधिकारों की इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रैली को सफल बनाएं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली गांधी मैदान, कवर्धा से प्रारंभ होकर सिग्नल चौक और आंबेडकर चौक होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला अध्यक्ष / मीडिया प्रभारी
मूलनिवासी संघ, कबीरधाम ने जानकारी दी


